फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Purna Chand Pandey, priest of Garjia temple, dies, Garjia temple closed indefinitely

गर्जिया मंदिर के पुजारी पूर्ण चंद पांडे का निधन, गर्जिया मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Purna Chand Pandey, priest of Garjia temple, dies, Garjia temple closed indefinitely
रामनगर के गर्जिया मंदिर के पुजारी पूर्णचंद पाण्डे। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मां गर्जिया देवी मंदिर के पुजारी का रविवार रात इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से रामनगर में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को मंदिर के कपाट बंद कराकर श्रृद्धालुओं की आवाजाही को रोक दिया गया। फिलहाल मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

गर्जिया माता मंदिर के मुख्य पुजारी पुजारी पूर्ण चंद पांडे (78) की रविवार दोपहर तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजनों उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान की उनकी मौत हो गई। अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं आई थी। पुजारी अपने पीछे चार बेटों और पांच बेटियों का परिवार छोड़ गए। उनके चार बेटे कुलदीप चंद पांडे, दिनेश चंद पांडे, मोहन चंद पांडे और जितेंद्र चंद पांडे हैं। पुजारी पूर्ण चंद मंदिर परिसर में बने आवास में ही रहते थे।
विज्ञापन

श्रृद्धालुओं के लिए बंद रहेगा मंदिर
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुजारी की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है। एहतियात के तौर मंदिर को श्रृद्धालुओं के बंद कर दिया है। ऐसे में मंदिर परिसर से मंदिर से जुड़े लोगों और दुकानदारों के कोविड टेस्ट किए जाएंगे। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी। तब तक गिरजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत से लाए थे लक्ष्मी नारायण की मूर्ति
पीएनजी पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.गिरीश चंद्र पंत के अनुसार, पंडित पूर्ण चंद पाण्डे आजीवन, गर्जिया मंदिर के रखरखाव के लिए चिंतित और समर्पित रहे। उनकी प्रयासों का ही नतीजा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर के बचाव के लिए उसके चारों ओर सुरक्षा दीवार बनवाई और बाद में मजबूत पुल भी बनाया गया। उनके अनुसार, युवा अवस्था में पूर्णचंद पांडे को स्वप्न हुआ कि उनके मूल गांव रानीखेत के पास बित्थल ग्राम में लक्ष्मी नारायण की मूर्ति दबी है। स्वप्न की बात सत्य हुई और वह उस मूर्ति को गर्जिया ले आए। आज यह मूर्ति लक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed