{"_id":"632d187aa12c5a75ac7913a64e7b5bee","slug":"ptah-pediatrics-ward-of-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से पटा बाल रोग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से पटा बाल रोग वार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 12 May 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही डायरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। डायरिया की चपेट में बच्चे अधिक आ रहे हैं। बेस अस्पताल का बाल रोग वार्ड डायरिया पीड़ितों से भरा हुआ है। हालात यह हैं कि एक बेड पर दो-दो बच्चे को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को बेस अस्पताल में एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती कराए गए। बाल रोग वार्ड में मो. अनस (10 वर्ष) उजाला नगर, अल्फिनाज (15 माह) इंदिरा नगर, दीपांशु (08 माह) ग्राम अमिया, हर्षित (09 माह) कालटैक्स काठगोदाम, चिराग (1.6 वर्ष) पुरानी आईटीआई, सिदरा (6 माह) लाइन नंबर आठ, अल्माज (07 माह) सफदर का बगीचा, तुषार (08 माह) वार्ड नंबर दो, मो. माज (3.5 माह) नई बस्ती, आयुष (01 वर्ष) धान मिल, आयशा (02 वर्ष) वार्ड नंबर 14 इंदिरा नगर को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं दो दिन पूर्व के भी बच्चे भर्ती हैं। बेडों पर जगह न होने के कारण एक-एक बेड पर दो बच्चों को रखा गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि दूषित पानी के कारण डायरिया सबसे अधिक फैलता है। उन्होंने गर्मियों में खान-पान का ध्यान रखने के साथ ही बच्चों को पानी उबालकर ही पिलाएं।
विज्ञापन