फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest in Nainital Palika

Nainital News: ईओ पर लगाए गंभीर आरोप, पालिका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 16 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Protest in Nainital Palika
नैनीताल। नगर पालिका की ईओ पूजा पर सफाई कर्मचारी से अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए सफाई और निकाय कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासद भी कर्मचारियों के पक्ष में दिखाई दिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को कुमाऊं आयुक्त ने मल्लीताल क्षेत्र में निरीक्षण किया जहां गंदगी दिखने पर वह सफाई कर्मी व ईओ पूजा पर नाराज हुए। उनके जाने के बाद ईओ सर्किल सफाई हवलदार राम सिंह पर बिफरी। बृहस्पतिवार को राम सिंह ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी शिकायत रखी। इस पर सफाई कर्मचारी व निकाय कर्मचारी संघ ने ईओ पूजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और ईओ आलोक उनियाल की मौजूदगी में हुई वार्ता बेनतीजा रही। शाम को पालिका सभागार में हुई बैठक में ईओ पूजा ने कहा कि उनकी मंशा किसी का अपमान करना कतई नहीं था। इसके बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, सचिव सोनू सहदेव, निकाय कर्मचारी अध्यक्ष गोपाल नेगी, सचिव रितेश कपिल समेत टीएस सुनील खोलिया, टीआई हिमांशु चंद्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed