फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest by hanging a garland of shoes at the picket site

धरना स्थल पर जूते की माला टांगकर विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Protest by hanging a garland of shoes at the picket site
हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर धरना स्थल पर जूते की माला टांगकर विरोध किया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष राहत मसीह ने आरोप लगाया कि एक सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष की शर्त के अनुसार कर्मचारियों पर जूतों की माला पहनने का दबाव है। ऐसे में कर्मचारियों ने खुद ही धरना स्थल पर जूतों की माल डाल ली है। उन्होंने अनुरोध किया कि अब तो बर्खास्त कर्मियों को बहाल कर दिया जाए। यह भी कहा कि रोजी रोटी के लिए बर्खास्त कर्मी कोई भी शर्त मानने को तैयार हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले एक सफाई कर्मी को काम करने के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति ने पीट दिया था। मेयर इस मामले में मध्यस्थता करा रहे हैं लेकिन उनके संगठन से वार्ता नहीं कर रहे हैं। इस दौरान बांकेलाल, जय प्रकाश, विजय पाल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, विजय, अनिल भारती, रोहित टांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मी ने मेयर को लिखा पत्र
हल्द्वानी। सफाई कर्मचारी अमित कुमार ने मेयर जोगेंद्र रौतेला को खून से पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि मेयर साहब आप जीते और आप के लोग जीते। हमें माफ कीजिए। छह कर्मचारियों को बहाल कीजिए। बुधवार को अमित कुमार ने मेयर के आवास में जाकर यह पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed