फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest by Congressmen regarding inflation including petrol, diesel

पेट्रोल, डीजल समेत महंगाई को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Protest by Congressmen regarding inflation including petrol, diesel
हल्द्वानी। बढ़ती महंगाई और डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शहरभर में पेट्रोल पंपों के सामने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चोरगलिया गौलापार के अध्यक्ष नीरज रैक्वल और जिला अध्यक्ष एससी विभाग के इंद्र पाल आर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है और सरकार आम जनता को महंगाई में मरने के लिए झोंक रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में समाजसेवी अर्जुन सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी बलवंत सिंह मेहरा, हरेंद्र क्यूरा, जिला प्रवक्ता महिला ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस विद्या क्वीरा, नेहा सम्मल, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रकाश, कविता, जगदीश आर्या, गोपाल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतरराष्ट्रीय बाजार में 128 बैरल पेट्रोल का दाम था, तब पेट्रोल 70 और डीजल 56 रुपये था। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम 68 रुपये प्रति बरैल है, तब पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गया है।
काठगोदाम के दोनों पेट्रोल पंप में सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद मोहन सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, भास्कर कांडपाल, बहादुर सिंह बिष्ट, भगवती जोशी, रामू भारती, प्रदीप बिष्ट आनंद कुमार आर्य, सोनू बिष्ट, दीवान सिंह रावत, जग्गू रावत, पूरन सिंह आदि शामिल रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ग्रामीण के अध्यक्ष कुंदन नेगी के नेतृत्व में रामपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर देवलचौड़ चौराहा पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, जिला महामंत्री किरन मेहरा, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, मदन क्वीरा, करन मेहरा, प्रधान जगदीश कुलियाल, पूर्व प्रधान टीकम दरम्वाल, पवन जोशी, सूरज खोलिया मौजूद रहे।
इधर, महानगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तल्ली हल्द्वानी तीन पानी विधानसभा लालकुआं में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह खनवाल, हरीश संभल, हेमंत पाठक, गुलाब नेगी, राकेश वर्मा, प्रकाश चंद्र डाल, पुष्पा नेगी, धीरेंद्र प्रकाश, एनडी पलडिया, पवन बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान पीतांबर जोशी, एन जोशी, गर्वित कर्नाटक, सुभाष लोशाली आदि रहे।

वहीं शमा डीलक्स हिल्स व्यू पेट्रोल पंप बरेली रोड हल्द्वानी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शहर ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसमें पार्षद हेमंत शर्मा, पूर्व पार्षद शकील सलमानी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हामिद हुसैन, सरताज आलम, शोएब तैयब, सैयद रेहान मियां, लड्डन सिद्दीकी, अफजाल अहमद, शकील अहमद, मो. जावेद, मो. जुनेद, मो. नाजिम, समीर सैफी, वाजिद मंसूरी, सलीम सिद्दीकी, अशरफ सैफी मोहम्मद, आसिफ युसूफ अंसारी, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed