{"_id":"5e4eea468ebc3ef28c662be4","slug":"protest-against-the-rule-by-playing-bean-in-front-of-buffalo-haldwani-news-hld374460672","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस के आगे बीन बजाकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस के आगे बीन बजाकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
सर्किल रेटों में हुई बड़ोतरी के विरोध में लगातार किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद सरकार द्वार?
हल्द्वानी। बढ़े हुए सर्किल रेटोें को वापस लेने के लिए हल्द्वानी क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को भैंस के कान में बीन बजाकर सरकार और अफसरशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भैंस को ही सरकार मानते हुए उसे ज्ञापन भी दिया।
समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि पहले ही जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक रूप से जनता परेशान है। अब सर्किल रेट बढ़ने से उनकी आर्थिकी गड़बड़ा गई है। 23 दिन से चल रहे धरने के बाद भी सरकार के किसी प्रतिनिधि या अफसर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
इसके बाद सांकेतिक तौर पर भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार की नींद तोड़ने की कोशिश की। पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट ने कहा कि यह सरकार तानाशाही भरे निर्णय जनता पर थोप रही है। जनता के हित में काम न करने वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में उमेश नैनवाल, वीरेंद्र चड्ढा, संतोष कबड़वाल, खजान पांडे, सूरज गोनिया, संजय किरौला, विजय गुप्ता, मनोज बिष्ट, गोविंद बिष्ट, रेहान अंसारी, लीला कांडपाल, जगमोहन बगड़वाल, प्रमोद कोटलिया, कैलाश शाह, भुवन तिवारी, पूरन बिष्ट आदि थे।