फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest against railway under pass in Pirumadara

पीरूमदारा मे रेलवे अंडर पास का हुआ विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Protest against railway under pass in Pirumadara
रामनगर पीरूमदारा मे बैठक मे मौजूद ग्रामीण व अन्य। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
पीरूमदारा में गुरुद्वारा के पास रेलवे की ओर से बनाए जा रहे अंडरपास के खिलाफ स्थानीय लोग मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बैठक कर मामले में विरोध तेज करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को पीरूमदारा स्थित गुरुद्वारा में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक मेें पीरूमदारा रेलवे फाटक नंबर 46-बी पर बनाए जा रहे अंडर पास को रोकने के लिए रेलवे को सूचित करने और वर्तमान में चल रही रेलवे क्रॉसिंग को यथावत चालू रखने की मांग की। कहा कि पीरूमदारा से कानिया रिंग रोड पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है। ऐसे में अंडरपास बनने से भारी वाहनों का संचालन ठप हो जाएगा। इस दौरान बीडीसी सदस्य महावीर रावत, प्रधान मुकेश सिंह रावत, राकेश चौहान, आलोक गुसांई, डीएस नेगी, अमरजीत सिंह, जसकरन सिंह, निर्मल सिंह, बलराम सिंह आदि रहे। वहीं सीनियर सेक्शन इंजीनियर से इस संबंध मे संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed