{"_id":"69c446c1028fbebc4b0f0c28","slug":"process-to-deposit-rs-957-crore-for-sports-university-begins-haldwani-news-c-337-1-ha11015-131421-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खेल विश्वविद्यालय के लिए 9.57 करोड़ रुपये जमा करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खेल विश्वविद्यालय के लिए 9.57 करोड़ रुपये जमा करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय निर्माण की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। खेल विभाग ने वन भूमि हस्तांतरण करने के एवज में प्रस्तावित नौ करोड़ 57 लाख 13 हजार 171 रुपये की धनराशि कैंपा फंड में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।
खेल उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी ने बताया कि धनराशि जमा करने के लिए चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य और अन्य औपचारिकताएं और तेज हो जाएंगी। विश्वविद्यालय में कोर्स शुरू करने के संबंध में उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से किन-किन कोर्सों से शुरुआत होगी इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कोर्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानकों के अनुसार तय किए जाएंगे। फिलहाल आगामी वित्तीय वर्ष से ही कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।