फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Problem from digging NH 121

एनएच 121 में खुदाई से परेश्ाानी

Sun, 18 Oct 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Sun, 18 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

 नगर में पानी की नई लाइनें बिछाने के लिए की जा रही खुदाई लोगों के जी का जंजाल बन गई है। ठेकेदार द्वारा बिना किसी प्लानिंग के की जा रही इस खुदाई से नगर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो चला है।

विज्ञापन


बता दें कि रामनगर क्षेत्र में गत वर्ष से एडीबी योजना के तहत नई पाइप लाइनें बिछाने का कार्य चल रहा है। पानी की किल्लत से नगरवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए डाली जा रही नई पाइप लाइनों ने लोगों को अजीब सी मुसीबत में डाल दिया है। जिधर से गुजरो उधर गड्ढे लोगों को खासा परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


 एनएच-121 पर कोतवाली के सामने खोदी जा रही लाइन से तो स्थिति और भी विकराल हो गई है। ठीक पीक पर्यटन सीजन के दौरान सड़क पर खुदाई होने से घंटों जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर में दशहरे पर रावण के पुतला दहन करने के एकमात्र स्थान पैंठपड़ाव के मुख्य मोड़ पर भी खुदान होने से दशहरे के दिन अव्यवस्था होने की आशंका को देखते हुए रामलीला कमेटी के लोग परेशान हैं। खुदान के चलते व्यापारियों के कारोबार पर भी खासा प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed