फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Print journalists have more responsibilities and hence more challenges.

Nainital News: प्रिंट के पत्रकारों की जिम्मेदारियां ज्यादा इसीलिए चुनौतियां भी अधिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Print journalists have more responsibilities and hence more challenges.
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्या शाखा की ओर से राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार दिलीप चौबे ने कहा कि प्रिंट मीडिया के पत्रकारों की जिम्मेदारियां ज्यादा हैं इसीलिए उनके लिए चुनौतियां भी अधिक हैं। इन चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए हमें और अधिक विवेक के साथ तैयार होना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पत्रकारों का मुख्य दायित्व है कि वह सत्ता से सवाल करें। पत्रकार जब किसी सूचना को समाचार में तब्दील करते हैं उस वक्त उनका विवेक व अनुभव ही समाचार की प्रस्तुति की दिशा को तय करता है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाठक को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के चतुर्थ सेमेस्टर के शिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि मीडिया में प्रौद्योगिकी के आने से पत्रकारिता का स्वरूप बदल चुका है। ऐसे समय में अभिव्यक्ति कौशल भी बचा रहे, जनसरोकार भी बचे रहें ये बहुत जरूरी है। विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ पत्रकार विजय यादव ने कहा कि प्रिंट मीडिया एक दस्तावेज की तरह है जहां हर चीजें सहेजी हुई होती है। वहां पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा के निदेशक प्रो. राकेश चंद्र रयाल, ओपी नेगी, जगमोहन रौतेला, दया पांडे, चंद्रशेखर भट्ट, नीमा पाठक, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed