{"_id":"5d44849f8ebc3e6cd710e5d9","slug":"prepare-the-festival-of-teej-haldwani-news-hld351288397","type":"story","status":"publish","title_hn":"आया तीज का त्योहार सखियों हो जाओ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आया तीज का त्योहार सखियों हो जाओ तैयार
विज्ञापन
हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित निजी होटल में लायनेस क्लब के तीज उत्सव में मेघा अग्रवाल तीज क्?
हल्द्वानी। लायनेस क्लब हल्द्वानी की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मेघा अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गई। इस दौरान महिलाएं ‘आया तीज का त्योहार, सखियों हो जाओ तैयार, मेंहदी हाथों में रचाकर कर लो सौलह श्रृंगार...’ गीत पर झूम उठीं। झूला झूलने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
लायनेस क्लब की अध्यक्ष मोनिका मित्तल ने कहा कि संस्कृति और प्रकृति को संजोने में क्लब हमेशा आगे रहा है। इस मौके पर छवि अग्रवाल, संगीता टंडन, मधुबाला, मणि अग्रवाल, कृष्णा बंसल, प्रीता जैन, छाया सक्सेना, हेमा नेगी, शर्मिला मित्रा, कामिनी पाल, अंजू कांडपाल, राधा अग्रवाल, गीतू, उषा कुमार, मेघा, सरिता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
प्रिया के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
हल्द्वानी। पटवा महिला समिति हल्द्वानी की ओर से तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार को रामपुर रोड स्थित एक बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में प्रिया देवल तीज क्वीन चुनी गईं। दूसरे स्थान पर रोशनी देवल और तीसरे स्थान नेहा देववंशी रहीं। समिति की अध्यक्ष चंद्रकला देववंशी, शशि खंडेलवाल, सीमा देवल, सुचित्रा जायसवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में निष्ठा ग्रुप के सदस्यों ने सुंदर नाट्य प्रस्तुति दी। संचालन निहारिका देवल ने किया। इस मौके पर वंशिता देवल, मंजू देवल, मोंटी देवल, मंजू पटवा, सीमा देवल, मंजू देवल, सुषमा देवल, नीतू कश्यप, अंशु देवल, स्नेहलता, मोहिता कश्यप, रचना, अनीता देवल, सुमन, कमलेश, मीरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
आकांक्षा बनी तीज क्वीन
हल्द्वानी। माहेश्वरी महिला मंडल हल्द्वानी की ओर से नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महेश वंदना से हुई। रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बाद आकांक्षा माहेश्वरी तीज क्वीन चुनी गईं। खेल प्रतियोगिता में अलकनंदा माहेश्वरी प्रथम, रुचि माहेश्वरी द्वितीय, रेनू माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान महिलाएं तीज के गीतों पर जमकर झूमीं। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष सुजाता माहेश्वरी, सचिव रेनू शारदा, मधु, अलका शारदा, सविता, बीना, सोनम, शिखा, नीता, अलका, सुमनलता आदि मौजूद रहे।