फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation for assembly elections with the help of government program

सरकारी कार्यक्रम के सहारे विधानसभा चुनाव की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation for assembly elections with the help of government program
हल्द्वानी। भाजपा सरकारी कार्यक्रम के सहारे चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सरकारी कार्यक्रम को भाजपा ने भजपामय कर दिया। मंच से लेकर सरकारी विज्ञापन तक में भाजपा के झंडे का कलर में रंग दिया। कार्यक्रम स्थल में भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ता पहुंच गए।
विज्ञापन

डी में घुसे भाजपा कार्यकर्ता, बाद में पुलिस ने हटाया
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सुरक्षा के लिए बनाई गई डी में ही भाजपा कार्यकर्ता घुस गए। यहीं से मुख्यमंत्री और भाजपा के नारे लगने लगे। इसके बाद पुलिस ने यहां से कार्यकर्ताओं को हटाया। भाजपा के नेताओं ने भी मंच से कार्यकर्ताओं को डी से बाहर निकलने के लिए कई बार कहा।
विज्ञापन

तिरंगा कलर में बनना था मंच, एक अधिकारी के कहने पर बदला
हल्द्वानी। जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया गया मंच तिरंगे के कलर में बनना था। प्रशासन के अधिकारियों ने मंच को तिरंगे कलर में बनाने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में दो विभागों का कार्य देख रहे एक अधिकारी के कहने पर मंच का कलर भाजपा के झंडे के कलर में बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 50 लाख रुपये की मांग की
हल्द्वानी। कार्यक्रम का आयोजन करने, महिला स्वयं सहायता समूह, बच्चों को लाने और उनकी जलपान व्यवस्था, पंडाल आदि में करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने शासन से कार्यक्रम के एवज में 50 लाख रुपये की राशि मांगी है।
रोजगार मेले से भी नहीं जुट पाई भीड़
हल्द्वानी। रोजगार मेले का आयोजन करने के बाद भी प्रशासन भीड़ नहीं जुटा पाया। प्रशासन का दावा है कि 37 कंपनियों और 307 बेरोजगारों ने मेले में भाग लिया। इसमें से 18 बेरोजगारों का उसी समय चयनित किया गया। यहां 20 स्टॉल लगाए गए थे। मुख्यमंत्री के उद्घाटन के समय तक 18 कंपनियों ने ही प्रतिभाग किया था।
कुछ बेरोजगारों ने बताया कि कंपनी वाले सिर्फ बायोडाटा ले रहे हैं और बाद में बुलाने की बात कह रहे हैं।
मुख्यमंत्री के बोलने से पहले ही खाली हुआ मैदान
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने जब बोलना शुरू किया तो उसी समय से लोग मैदान छोड़कर जाने लगे। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के बोलने के समय करीब आधा मैदान खाली हो गया। अजय भट्ट कहते रहे कि आप कार्यक्रम छोड़कर क्यों जा रहे हैं अभी कई घोषणाएं होनी वाली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जब बोलना शुरू किया तो लगभग आधे से अधिक मैदान खाली हो गया। अंत समय में पुलिस, प्रशासन, मीडिया, ज्ञापन देने आए फरियादी और स्कूली बच्चों को छोड़कर अधिकांश लोग मैदान छोड़कर चले गए।
जब माननीय ही तोड़ेंगे नियम तो कैसे चलेगा काम
हल्द्वानी। शहर के प्रेरणा स्रोत और कुर्सी में आसीन जनप्रतिनिधि ही नियम तोड़ने लगेंगे तो आखिर इसका असर जनता में क्या पड़ेगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मेयर बिना हेलमेट के बुलेट बाइक पर सवार दिखे। लेकिन पुलिस, सीपीयू आदि ने रोकने तक की जहमत नहीं उठाई।
भूख से परेशान रहे लोग
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में आयोजित महोत्सव में अव्यवस्थाएं रहीं। पानी और खाने-पीने की चीजों के लिए लोग दौड़भाग करते रहे। शौचालय का पता पूछते लोग इधर-उधर भटकते नजर आए।
स्कूली बच्चे दिखे परेशान
मुख्यमंत्री के इंतजार में बैठे बच्चे परेशान रहे। शिक्षक बच्चों को सीएम के न आने तक बैठने के लिए समझाते रहे। करीब साढ़े 12 बजे सीएम के मैदान पर पहुंचते ही स्कूली बच्चों की छटपटाहट बढ़ गई। मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने से पहले कई बच्चे मैदान से बाहर चले गए।
स्टाल भी रहे खाली
मिनी स्टेडियम में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए थे। भीड़ न होने से स्टाल भी खाली रहे। इनमें रखे उत्पादों को लेने वालों की कमी बनी रही। स्टालों पर बैठे कर्मचारी उत्पाद न बिकने से मायूस दिखे।

जेल रेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं के सड़क पर जमा होने से देर तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed