फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation eviction, issued opposed

अतिक्रमण हटाने की तैयारी, भरपूर विरोध जारी

Thu, 15 Oct 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर। Updated Thu, 15 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

पीरूमदारा में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी एक बार फिर मुखर हो गए हैं। 15 अक्तूबर को अतिक्रमण हटाने की मुनादी बाजार में करा दी है।

विज्ञापन


अतिक्रमण हटने की सूचना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने बैठक कर बृहस्पतिवार को पीरूमदारा बाजार बंद कर अतिक्रमण हटाने का पुरजोर विरोध का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बैठक में व्यापारी नेता सुरेश पाल ने कहा कि एनएच विभाग हाईकोर्ट के आदेश में जहां एक व्यक्ति को फायदा पहुंचा रहा है, वहीं 70-80 व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक बंदुनी ने कहा कि हाईकोर्ट ने 26 अगस्त 2015 को आदेश दिया था कि सभी व्यापारी एनएच विभाग को अपनी आपत्ति दे सकते हैं।

 आदेश का पालन करते हुए उन्होंने आपत्ति पत्र पेश किया, लेकिन एनएच विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया। जो कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना है।

वहीं, युवा व्यापारी राजेश पाल ने बताया कि उन्होंने 27 अगस्त को बाजार बंद कर चिन्हीकरण सही करने, भूमि के अभिलेख प्रस्तुत करने की मांग रखी थी, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

और अब एनएच ने 14 अक्तूबर को लाउडस्पीकर से 15 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने, तोड़ने की मुनादी करा दी है। उन्होंने बताया मनमानी के विरोध में व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर कार्रवाई का विरोध करेंगे।


 इस दौरान यदि किसी व्यापारी को कोई जान माल की हानि हुई तो उसका पूर्ण जिम्मेदार प्रशासन होगा। बैठक में रवि थापा, दीपक पाल, विरेंद्र अग्रवाल, लाखन सिंह, लखवीर सिंह, महबूब आलम, राकेश पाल, नरेश पाल, हरभजन सिंह, रमेश रावत, कमल पाल, नरेंद्र पाल, मनोज पाल, कैलाश, अकरम, रामकुमार, विशाल, लोकमन, हरि सिंह, कमर रजा, राजू सैनी, नरेंद्र रावत, जगत सिंह, बृजेश पाल आदि मौजूद रहे।

इधर, एसडीएम सीएम मर्तोलिया ने बताया कि पहले यह अभियान 14 अक्तूबर को होना था, लेकिन फोर्स के बिंदुखत्ता (लालकुआं) जाने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी। लिहाजा यह अभियान अब 15 अक्तूबर को चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed