फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PRD jawans called the increased honorarium insufficient

पीआरडी जवानों ने बढ़े मानदेय को नाकाफी बताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
PRD jawans called the increased honorarium insufficient
हल्द्वानी। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में पीआरडी जवानों का दैनिक मानदेय बढ़ाया गया है लेकिन यह नाकाफी है। एक वर्ष में पीआरडी जवानों को छह माह का काम मिलता है। इस कारण जवानों की आर्थिक हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन

ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान में नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को 365 दिन काम मिलना चाहिए। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में पीआरडी जवानों का मानदेय 70 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ाया गया है। सरकार पीआरडी के एक्ट में संशोधन प्रस्ताव लाएगी। इस महीने के अंत तक सरकार पीआरडी जवानों की अन्य समस्याओं का समाधान करेगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने पीआरडी जवानों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पीआरडी प्रदेश महामंत्री विनोद नेगी, जिलाध्यक्ष इंद्र लाल आर्य, ब्लाक कमांडर धीरेंद्र सिंह, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष योगेश तिवारी, गणेश भंडारी, ग्राम प्रधान मनीष आर्य, सतवंत सिंह, कमल पलड़िया, पार्षद प्रमोद पंत आदि मौजूद थे। संचालन प्रमोद बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के न आने से मायूसी
हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री मंत्री अरविंद पांडे को कार्यक्रम में आना था। घंटों इंतजार के बावजूद वह नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed