फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Power supply stalled for 15 hours in Jeolikot

ज्योलीकोट में 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for 15 hours in Jeolikot
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट क्षेत्र में बीते 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों और व्यापारियों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। बिजली गुल होने से ग्रामीण अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अक्सर ट्रांसफार्मर के खराब होने और लो वोल्टेज से बिजली की समस्या बनी रहती है। ग्रामसभा भल्यूटी में भी ग्रामीण एक साल से लो वोल्टेज समस्या झेल रहे हैं। सोमवार को बिजली गुल होने से बैंक, सरकारी कार्यालयों, सीएससी सेंटर के काम प्रभावित रहे। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी ने कहा कि विभाग की लापरवाही से मुख्यमंत्री को अवगत कराकर उदासीन अधिकारियों को हटाने की मांग की गई है। ग्राम प्रधान शशि चनियाल, पूर्व प्रधान रामदत्त, ललित जोशी, दिनेश गुरुरानी, पूरन जोशी, विक्रम सिंह, वीरेंद्र जोशी, दलीप सिंह ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर की समस्या दूर नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि ज्योलीकोट का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिसे बदलने के बाद आपूर्ति बहाल होगी। आपूर्ति सुचारु कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed