{"_id":"6a1dd9399632af919105a05c","slug":"power-outage-for-36-hours-in-kishanpur-village-gaulapar-nainital-news-c-337-1-hld1039-133440-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौलापार के किशनपुर गांव में 36 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौलापार के किशनपुर गांव में 36 घंटे बिजली गुल
Tue, 02 Jun 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार के किशनपुर गांव में बिजली 36 घंटे तक बाधित रही। एक ट्रांसफार्मर बंद होने से एक हजार लोग प्रभावित हुए।
शनिवार की रात आंधी के साथ हुई बारिश से जिलेभर में बिजली लाइनें पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। यूपीसीएल को पूरी तरह बिजली बहाल करने में 14 से 15 घंटे का समय लगा लेकिन गौलापार के कुंवरपुर किशनपुर गांव में एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।
इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट के साथ ही रात में असुविधा का सामना करना पड़ा। एसडीओ उज्ज्वल भास्कर ने बताया कि किशनपुर गांव के खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर सोमवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी।
बारिश से ऊर्जा निगम को मिली राहत, 50 एम्पीयर लोड कम हुआ
प्रचंड गर्मी के बीच बारिश होने से ऊर्जा निगम को सबसे अधिक राहत मिली है। 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहे तापमान के बीच बिजली ट्रांसफार्मर और तार तप रहे थे। पारा गिरने के बाद इनके लोड में 50 एम्पीयर तक की गिरावट दर्ज की गई है। यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ने और गर्मी पड़ने के कारण इनका लोड 459 एम्पीयर तक पहुंच गया था जो ठंड के मौसम में 500 एम्पीयर तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
काठगोदाम में सात घंटे बिजली ठप
काठगोदाम नरीमन से गौला पुल तक किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली लाइनों की सोमवार को शिफ्टिंग की गई। इससे बद्रीपुरा, गौला बैराज, नई बस्ती, रेलवे स्टेशन का इलाका प्रभावित रहा। रानीबाग बिजलीघर के शीशमहल फीडर से जुड़े क्षेत्र में एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ठप रही। एसडीओ उज्जवल भास्कर ने बताया कि चौड़ीकरण कार्य के चलते पोल हटाने के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया था।