{"_id":"61fec0faeb8fdb4d7141a4d1","slug":"power-cut-in-haldwani-haldwani-news-hld4528878154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन में आई खराबी से ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन में आई खराबी से ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
रानीखेत में फाल्ट ढूंढता श्रमिक।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बिजली के तार टूटने और ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते आपूर्ति घंटों ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ट्रांसपोर्टनगर सब स्टेशन से देवलचौड़ फीडर को बिजली सप्लाई होती है। इस फीडर से देवलचौड़, रामपुर रोड से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई होती है। सुबह टीपी नगर पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मर और नैनी विहार के पास 33 केवी का तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। सुबह सात बजे गई बिजली आपूर्ति बंद हुई, जो कि दोपहर एक बजे के बाद सामान्य हो सकी। बरेली रोड, हल्दूचौड़ आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि तार टूटने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी, इन दिनों हीटर आदि के उपयोग बढ़ने से भी लाइन ओवरलोड हो रही है। वहीं, टीपी नगर चौराहे से उत्तराखंड मुक्त विवि को जाने वाले मार्ग पर गौलापार को वैकल्पिक बिजली आपूर्ति के लिए लाइन बिछाई गई है। इसके पोल नहर में हुए कटाव के चलते लटक गए हैं।
अधिशासी अभियंता (नगर) डीएस बिष्ट ने बताया कि गौलापार में काठगोदाम से आपूर्ति होती है, कोई दिक्कत आती है तो वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति की जाती है। इसी लाइन के पोल के पास कटाव हुआ है। वर्तमान में लाइन बंद है। इन पोल को दूसरी जगह शिफ्ट भी नहीं किया जा सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मरम्मत के लिए बातचीत की गई है।