फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   portal will monitor

फाइल दबाने की आदत सुधार लें अधिकारी, अब पोर्टल से होगी निगरानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
portal will monitor
नैनीताल। जिले के अधिकारी फाइल दबाने की आदत से बाज आ जाएं, क्योंकि अब ऐसा करने वालों अधिकारियों की खैर नहीं। जिला प्रशासन फाइल ट्रेकिंग पोर्टल विकसित करने में जुट गया है। इस पोर्टल के तैयार होते ही विभागों में दौड़ने वाली छोटे से लेकर बड़े मामलों से जुड़ी हर फाइल का स्टेटस पता चल जाएगा। पोर्टल से जिले के सभी सरकारी विभाग जोड़े जाएंगे और डीएम खुद इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जनसमस्या का मामला हो या जनसरोकार से जुड़ीं योजनाओं का, विभागों में फाइलें लंबे समय तक डंप पड़ी रहती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसमें सुधार के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने डिजिटल तकनीकी का सहारा लेने का निर्णय लिया है। पोर्टल के विकसित होने पर नैनीताल प्रदेश में ऐसा करने वाला पहला जिला बन जाएगा। ब्लॉक, तहसील, विकास भवन सहित जिले के तमाम सरकारी दफ्तर इस पोर्टल से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विभागों में दौड़ने वाली फाइलों के रिकॉर्ड को इस पोर्टल में दर्ज किया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारियों को समय पर मामलों को निस्तारित करना होगा। पोर्टल से मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन स्तर की फाइलों के स्तर को देख सकेंगे, जबकि जिलाधिकारी जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में चल रहीं फाइलों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन समस्याओं के लिए भी तैयार होगा पोर्टल
नैनीताल। सरकारी विभागों में फाइलों के स्तर का पता लगाने के साथ ही जनसमस्याओं के लिए भी पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिससे लोग समस्याओं का निचले स्तर पर निदान न होने पर जिला प्रशासन को मामले से अवगत करा सकेंगे। इसकी निगरानी भी डीएम खुद करेंगे।

कोट - दोनों पोर्टलों को विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें लांच किया जाएगा। इस व्यवस्था से जनता की समस्याओं का समय से निदान हो सकेगा। - सविन बंसल, डीएम नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed