फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Polling parties will be sent two days in advance to the 62 disaster-affected booths

Nainital News: आपदा प्रभावित 62 बूथों पर दो दिन पहले भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will be sent two days in advance to the 62 disaster-affected booths
नैनीताल/भीमताल। आपदा प्रभावित गांवों में पंचायत चुनाव के लिए दो दिन पहले ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। बारिश के दौरान मार्ग बंद होने की आशंका पर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। चार ब्लॉकों के 62 पोलिंग बूथों पर यह व्यवस्था रहेगी। जिले में मानसून के दाैरान 24 और 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। जिले के आठ ब्लॉकों में 834 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव के दिन आपदा से अधिक प्रभावित रहने वाले कोटाबाग, भीमताल, ओखलकांडा और रामनगर ब्लॉक के प्रशासन ने अलग रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों के 62 मतदेय स्थलों पर अधिक बारिश के दौरान मार्ग बंद होने की आशंका पर प्रशासन ने दो दिन पहले ही पोलिंग पार्टियों को भेजने का निर्णय लिया है। एडीएम विवेक राय ने बताया कि ओखलकांडा के 33, कोटाबाग के 21, रामनगर के एक और भीमताल के तीन पोलिंग बूथों पर दो दिन पहले ही पोलिंग पार्टियां भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन


इन स्थानों पर रहती है अधिक दिक्कतें
जिले में रामनगर के चुकुम, भीमताल के मलुवाताल, कोटाबाग के धापला, ओखलढूंगा और कुलखेत में अधिक दिक्कत रहती है। रामनगर के चुकुम जाने के दौरान रास्ते में नदी पड़ती है। बारिश के दौरान यहां नाव से पोलिंग पार्टी को भेजना पड़ेगा। धापला के रास्ते में दो स्थानों पर नदियां हैं। मलुवाताल में भी नदी रास्ते पर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed