फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politics of Kaladhungi Seat

जनता ने बनाया है भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन: शर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Politics of Kaladhungi Seat
हल्द्वानी। कालाढूंगी से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने भगवानपुर बिचला, कमलुआगांजा गौड़, भगवानपुर जय सिंह, लोहरियासाल तल्ला, इंद्रा कॉलोनी, कालिका कॉलोनी आदि में कई बैठकें कीं। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के जिला महासचिव दीवान सिंह बिष्ट ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा।
विज्ञापन

कालाढूंगी प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक निजी बरात घर में हुई जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कुंभ कोविड टेस्ट घोटाला, चारा घोटाला जैसे कई भ्रष्टाचार किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में खनन माफिया को धामी सरकार का खुला समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महेश शर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र पहुंचाने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग रवि कन्याल, आनंद दुर्गापाल, नीरज नेगी, हरभजन सिंह, बलदेव सिंह, पूरन सिंह खनी, विनोद मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, छवि किशोर जोशी, दीपू जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed