फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politics in Nainital

महंगाई से निजात पाना है तो भाजपा को हराना है: सुरजेवाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Politics in Nainital
नैनीताल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरा है। कहा यदि महंगाई से निजात पाना है तो भाजपा को हराना होगा। एक ओर तो आमदनी कम और दूसरी ओर महंगाई का गम जनता को सता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव संचालन समिति के प्रमुख हरीश रावत कांग्रेस का प्रमुख चेहरा हैं।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित एक होटल के सभागार में सुरजेवाला ने कहा कि हाल ही में कुछ राज्यों में हुए उप चुनाव में जब भाजपा बुरी तरह हारी तो, उसे डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम कुछ कम करने पड़े। कहा कि केंद्र में सात वर्षों से भाजपा की सरकार काबिज है, जबकि प्रदेश में भी सरकार को पांच वर्ष हो चुके हैं। इन सात वर्षों में भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के साथ ही आम आदमी के रसोई का बजट बिगड़ चुका है। अब आगामी 14 फरवरी को जनता भाजपा को इसका जवाब दे देगी।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को सींचने और गरीबों से खींचने का कार्य कर रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र को जुमला पत्र बताया। कहा कि सात सालों से विकास का जुमला लिए भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड की जनता को ठगने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, नवीन पंत, प्रदेश प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा, राजेश वर्मा, मुकेश, त्रिभुवन फर्त्याल, जेके शर्मा, मुन्नी तिवारी, भावना भट्ट, रूचित साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed