फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politicians whose development talk

आखिर किसके विकास की बात करते हैं राजनेता

Thu, 02 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 02 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
 जब तब क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट मांगने वाले राजनेताओं को अपने क्षेत्र की आर्थिक स्थिति पर भी गौर करना चाहिए। एनडी तिवारी, भगत सिंह कोश्यारी से लेकर हरीश रावत जैसे कद्दावर नेताआें की मौजूदगी के बाद भी कुमाऊं के पर्वतीय जिले आर्थिक विकास की दौड़ में पिछड़े हुए साबित हो रहे हैं। पिछले दस सालों में सबसे बुरे हाल तो चंपावत के रहे हैं । 2005 की तुलना में यह जिला पचास प्रतिशत विकास भी इन दस सालों में नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


अर्थ एवं संख्या निदेशालय की ओर से जारी सकल घरेलू उत्पाद केआंकड़े बता रहे है कि भरपूर राजनीतिक नेतृत्व देने के बाद भी कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में विकास की रफ्तार उत्तराखंड के मुकाबले बेहद कम है। 2004-05 की तुलना में इस समय तक प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में करीब 64 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसका मतलब यह भी है प्रदेश की कुल कमाई अगर 2004-05 में सौ रुपये थी तो इस समय वह 164 रुपये है। इसकी तुलना में चंपावत में यह तुलनात्मक विकास कुल 48.82 प्रतिशत ही है। यह हाल सिर्फ चंपावत का ही नहीं है। कुमाऊं  के अन्य जिलों के भी हाल यही हैं। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर को छोड़ दिया जाए तो बाकी अन्य जिलों में विकास की रफ्तार पचास प्रतिशत के आसपास ही है। साफ है कि ये जिले विकास के मामले में उत्तराखंड केसाथ कदमताल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


यह तब है जब क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की जुबान पर हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास का मुद्दा रहता आया है। इतना ही नहीं, भगत सिंह कोश्यारी, एनडी तिवारी और हरीश रावत तीनों ही दिग्गज कुमाऊं से रहे हैं। इन दिग्गजों के रहते यही माना जाता रहा कि इनके निर्वाचन क्षेत्रों का अधिक से विकास होगा। भगत सिंह कोश्यारी का निर्वाचन क्षेत्र कपकोट रहा है। कपकोट बागेश्वर में है। बागेश्वर जिले का हाल यह है कि पिछले दस सालों में इस जिले में मात्र पचास प्रतिशत ही विकास हुआ है। हरीश रावत की कर्मभूमि अल्मोड़ा रही है और अल्मोड़ा ने 2005 की तुलना मेें इन दस सालों में मात्र 50.52 प्रतिशत विकास किया। सीएम हरीश रावत इस समय धारचूला से निर्वाचित हैं। धारचूला पिथौरागढ़ जिले में है। इस जिले का पिछले दस सालों में मात्र 52 प्रतिशत ही विकास हुआ है। नैनीताल जिला और ऊधमसिंह नगर न सिर्फ कुमाऊंबल्कि पूरे प्रदेश के आर्थिक विकास को अपने कंधे पर ढो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले            2005 में जीडीपी    वर्तमान में जीडीपी  प्रतिशत बदलाव

नैनीताल         251385        686671        63.39
ऊधमसिंह नगर    369866        1372021        73.04
पिथौरागढ़        109860        230889        52.41
बागेश्वर        50958        103539        50.78
चंपावत        54640        10678        48.82
अल्मोड़ा        155814        314961        50.52

उत्तराखंड        2478567        6792716        63.51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed