फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Political Croud in Haldwani

बनभूलपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई , पुलिस ने लाठियां भांजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Political Croud in Haldwani
हल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 स्थित जीजीआईसी के सामने सोमवार दोपहर कांग्रेस के दो समर्थकों को एक अन्य गुट के लोगों ने दौड़ाकर पीट दिया। घटना के बाद गली में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जीजीआईसी बनभूलपुरा में मतदेय स्थल पर कांग्रेस समर्थक वसीम उर्फ डैनी की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद इन लोगों ने डैनी के साथ एक अन्य युवक को दौड़ाकर पीट दिया। गली में सुरक्षा में तैनात जवानों की मौजूदगी में दो गुट ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं।
विज्ञापन

गलियों में पुलिस ने लोगों को दौड़ाकर पीटा तो रास्ता साफ हुआ। पुलिस ने चेतावनी दी कि वोट डालने के बाद सभी घरों में चले जाएं वरना कानूनी कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी हरबंश सिंह शाम तक बनभूलपुरा थाने में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed