फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Policeman tried to commit suicide by hanging

पुलिसकर्मी ने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Policeman tried to commit suicide by hanging
नैनीताल। नैनीताल के एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि पत्नी मौके पर पहुंच गई, इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसएसपी कार्यालय में तैनात एक कांस्टेबल अपने विभागीय आवास मल्लीताल में रविवार देर रात फांसी के फंदे पर लटक गया। इस बीच महिला जब कमरे में पहुंची तो उसने पति को रस्सी से लटकते और छटपटाते देखा। इस पर वह चीख पड़ी और उसने आनन फानन में पड़ोसियों को बुलाकर पति को फंदे से नीचे उतरवाया। इस दौरान कांस्टेबल बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा रहा। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेहोशी की हालत में पुलिसकर्मी को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मरीज को भर्ती कर दिया गया था। सोमवार को हालत में सुधार होने के बाद उसे छुट्टी दे दी। एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed