{"_id":"5e8700508ebc3e7659673720","slug":"police-worried-about-the-people-of-jamaat158","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा जंगल में भी जमात के 3 लोग पकड़े गए, 5 दिनों से छिपे थे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टांडा जंगल में भी जमात के 3 लोग पकड़े गए, 5 दिनों से छिपे थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के बाद बिजनौर जिले के नजीबाबाद जमात से आए तीन जमातियों को टीपी नगर पुलिस ने शुक्रवार को टांडा जंगल के भूडा खत्ते से पकड़ लिया। तीनों जमातियों को एफटीआई सिथत क्वारंटीन के लिए रखा गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि टीपी नगर चौकी प्रभारी राहुल राठी संदिग्धों की सूचना पर पुलिस टांडा जंगल के खत्ते में गए। यहां पर पुलिस टीम को तीन जमाती मिले। पूछताछ में पता चला कि ये लोग बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में गए हुए थे। तीनों लोग बीते माह 20 से 28 मार्च तक नजीबाबाद मे जमात के साथ ठहरे थे। 28 तारीख को ये लोग वहां से टांडा जंगल स्थित अपने घर भूडा खत्ता मे आकर रहने लगे, लेकिन तीनों ने किसी को जानकारी नहीं दी कि वे जमात में शामिल होने के लिए गए थे । प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस टीम उनको लेकर एफटीआई स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर दिया है। बता दें कि इसके पहले बनभूल पुरा में पांच जमाते आकर ठहरी थी पांचों जमातो के 63 लोगों को भी क्वारंटीन केंद्र बाघ जाला मे रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।