{"_id":"5fd137408ebc3e40f95c06f9","slug":"police-will-remove-encroachment-will-massacre-from-the-app-haldwani-news-hld40679028","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अतिक्रमण हटाएगी, एप से जनसंवाद करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अतिक्रमण हटाएगी, एप से जनसंवाद करेगी
विज्ञापन
नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता करते डीजीपी अशोक कुमार।
- फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस लोगों से दोस्ताना संबंध बनाएगी जन सहयोग के बिना अच्छी पुुलिसिंग संभव नहीं है। जनता से संवाद के लिए वह एक एप तैयार करा रहे हैं। उन्होंने अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के लिए एसएसपी को निर्देश दिए। यह भी कहा कि अतिक्रमण पुलिस हटाएगी। सड़क पर चिन्हों के संबंध में एक वीडियो तैयार किया जाएगा।
बुधवार को हल्द्वानी में डीजीपी के जन संवाद कार्यक्रम में जनता के कई मुद्दों को रखा और सुझाव भी दिए। डीजीपी ने कहा कि 2009 में कालाढूंगी थाने में फायरिंग की घटना को जन सहयोग के चलते शांत किया गया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। अपराधियों से दोस्ती रखने वाले पुलिसकर्मियों को वर्दी पहनने का अधिकार नहीं होगा। यातायात की समस्या पर डीजीपी ने कहा कि प्रदेश बनने के बाद सात गुना वाहन बढ़ गए हैं। सड़कों का विस्तार वाहनोें के मुताबिक नहीं हुआ है। इसी कारण यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है। जन सहयोग से इस समस्या का समाधान किया जा रहा है।
नैब के बच्चों को देखकर भावुक हुए
हल्द्वानी। नैब से आए दिव्यांग बच्चों को देख डीजीपी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि बीएसएफ में आईजी रहते हुए उन्होंने ऑपरेशन इस्माइल ट्रेन संस्था के माध्यम से हजारों बच्चों के कटे होठों का इलाज कराया था। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने ऑपरेशन मुक्ति के तहत अभियान चलाकर 1500 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। 700 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया। डीजीपी वीरांगना संस्था के बच्चों से भी मिले। वरिष्ठ नागरिक आनंद सिंह ठठोला ने उन्हें कोरोना काल में लिखी पुस्तक भेंट कीं।
विज्ञापन
फोटो खिंचवाने में टूटा संयम
डीजीपी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोग टूट पड़े। मंच से लोगों को उतारने में एसएसपी को अपनी कुर्सी हटानी पड़ी। मंच से उतरने पर भी लोगों ने सेल्फी लेने के लिए डीजीपी को घेर लिया।