फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police station in-charge will also be responsible for jams and accidents: DGP

जाम और हादसों के लिए थाना प्रभारी भी होंगे जिम्मेदार : डीजीपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police station in-charge will also be responsible for jams and accidents: DGP
हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जाम और दुर्घटना होने पर ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय थाना प्रभारी भी जिम्मेदार होंगे। कुमाऊं में जाम लगने के सात स्थानों को चिह्नित करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक ऐसे संवेदनशील जगहों पर जाम से निजात दिलाने के लिए कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस में कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस के समक्ष महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात और मादक पदार्थों की तस्करी की चुनौतियां बरकरार हैं। ये चारों समस्याएं पहाड़ के साथ मैदानी क्षेत्र में भी हैं। वर्तमान में पुलिस बाहर से आए लोगों का चालान करती है लेकिन जुर्माना भरने के लिए बाहरी राज्यों के लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में दो माह के अंदर प्रदेश स्तर पर जुर्माने की रकम ऑनलाइन भरने की व्यवस्था की जाएगी। साइबर क्राइम के मामले में एसटीएफ ने पावर बैंक को पकड़कर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस खुलासे के बाद 15 राज्यों की पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ करीब 300 मुकदमे दर्ज किए हैं। जांच के दौरान फर्जी आईडी के मामले राजस्थान में मिले। पता चला कि ऐसे गिरोहों को सफेदपोशों का संरक्षण मिलता है। इस मामले में राजस्थान के डीजीपी को पत्र भेजा है। साइबर सेल ने सही समय पर सूचना मिलने के बाद करीब 28 फीसदी लोगों के पैसे बचाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पंतनगर में साइबर का अस्थायी थाना बनाया गया है लेेकिन जगह मिलने पर साइबर थाने को हल्द्वानी में स्थानांतरित किया जा सकता है। स्मैक आपूर्ति चेन तोड़ने के लिए एसटीएफ ने अभियान के तहत बड़े तस्करों को बरेली से पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे छोटे असलहे
डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में कंट्रोल रूमों को अत्याधुनिक बनाने के साथ ही चीता दस्ते को भी बेहतर किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को रायफल के जगह छोटे असलहे दिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी रेंज अजय सिंह रौतेला और एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed