{"_id":"61770cc9f9d6fe72b5093b60","slug":"police-should-arrange-for-parking-dig-haldwani-news-hld4426125123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की व्यवस्था करे पुलिस : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की व्यवस्था करे पुलिस : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने त्योहार के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस के साथ सोमवार की शाम में डीआईजी ने बताया कि त्योहार के मौके पर कुमाऊं के लोग शहर में जेवरात से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी के लिए आएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस को ऐसी व्यवस्था करना चाहिए ताकि सड़कों पर जाम न लग सके। बाजार में लोग सुरक्षित खरीदारी कर सके। पुलिस वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग चिन्हित करें तभी यातायात की स्थिति में सुधार होगा। बैठक में एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद शाह, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, यातायात निरीक्षक राकेश माहरा मौजूद थे।
अतिक्रमण करने पर 27 का चालान
हल्द्वानी। डीआईजी के आदेश का असर रहा कि पुुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 27 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूल किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस की टीमें अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के साथ साथ बाजार में ग्राहकों की सुरक्षा की सुरक्षा करेगी। पुलिस का अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा।