फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police Sarvodaya program

सर्वोदया कार्यक्रम में पढ़ाया पाठ    

Thu, 28 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूराे/अमर उजाला, रामनगर। Updated Thu, 28 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police Sarvodaya program
पुलिस का सर्वोदया कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। प्रत्येक नागरिक को गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। यदि विश्व में महिलाओं का अस्तित्व समाप्त हो गया तो संपूर्ण विश्व में मानव जाति सौ वर्ष में समाप्त हो जायेगी। कन्या भ्रूण हत्या की मुख्य अभियुक्त माता होती है। एक महिला ही दूसरी महिला की हत्या अपराधी होती है उन्हें जागरूक होना होगा। लिंग परीक्षण का विरोध करना होगा। यह बात बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष ललित तिवारी ने कही।      

विज्ञापन


नैनीताल पुलिस के बैनर तले नगरपालिका ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित सर्वोदया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा लिंग परीक्षण कराया जाना दंडनीय अपराध है। ऐसे क्लीनिक के मालिक को पांच वर्ष की सजा तथा 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। श्री तिवारी ने बताया बताया प्रत्येक साझी परिवार में निवास करने वाली महिला घरेलू महिला कहलाती है। चार तरह की हिंसा शारीरिक हिंसा, मौखिक हिंसा, लैंगिक हिंसा व आर्थिक हिंसा घरेलू हिंसा की श्रेणी में आती हैं। पीड़ित महिला, अपनी शिकायत संरक्षक अधिकारी से कर सकती हैं।       
विज्ञापन


उन्होंने सहभागी महिलाओं को भ्रूण हत्या, घरेलू महिला हिंसा अधिनियम व कार्यस्थल पर महिला लैंगिक अपराध की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक देवकी कांडपाल ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। जिसमें सिरदर्द के लिये माइग्रेन, अनुलोम-विलोम, कपाल भारती, कुंजल विधि व्यायाम तथा हाथ दर्द के लिये पदागुंजि, गुल्फ चक्र शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन एसआई पुनीता बलोदी ने किया। इस दौरान नगर, ग्रामीण परिवेश की कई महिलाएं मौजूद थीं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed