फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police Prostitution Teen

Nainital News: बेहाेश कर किशोरी से कराया जा रहा था देह व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police Prostitution Teen
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। पुलिस से मारपीट के तीन नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। तान्या की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस से मदद लेगी। बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस रज्जाक और नाबालिग किशोरी को लेने हल्द्वानी पहुंच रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल से देह व्यापार के लाई गई किशोरी से हर रोज कई बार दुष्कर्म किया जा रहा था। वह होश में आती इससे पहले ही उसे और नशा दे दिया जाता। इस मामले से जुड़ी देह व्यापार की सरगना तान्या शेख फरार है, जिसकी पुलिस को तलाश है। साथ ही पुलिस पर हमला करने वाली तीन और महिलाओं की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। मूलरूप से बसंती-24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख यहां भोटियापड़ाव के संजयनगर में आसिम रजा के घर पर किराए पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक तान्या ने अपनी ही भांजी का अपहरण किया और हल्द्वानी लाकर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर बीती 14 मई को पुलिस ने 15 साल की किशोरी को दलाल रज्जाक पाइक से बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही पर सोमवार को जब एएचटीयू प्रभारी ललिता पांडे ने आसिम रजा के घर पर छापा मारा तो पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने आसिफ रजा, उसके दो पुत्र अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया जबकि पत्नी मीना, बेटी हासिया और अनम फरार हो गए। पुलिस की तफ्तीश में पता लगा कि किशोरी को एक सप्ताह पहले बेहोशी की हालत में हल्द्वानी लाया गया। सरगना तान्या शेख और दलाल रज्जाक उसे होश में आने ही नहीं देते थे। होश आने से पहले उसे नशीली गोलियां, इंजेक्शन या फिर ड्रग्स देकर सुन्न कर दिया जाता। इसी हालत में उसे एक के बाद एक कई ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा था। अब पुलिस को तान्या की तलाश है। तान्या के पकड़े जाने के बाद पुलिस कुमाऊं में इस गिरोह को पकड़ने की योजना पर काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गिरोह का हल्द्वानी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बहुत बड़ा नेटवर्क है। इस नेटवर्क में कई नामी-गरामी लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस पर हमले के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार तीन नामजदों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तान्या शेख पश्चिम बंगाल पुलिस की आरोपी है। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होते ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक- फोटो : प्रतीकात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed