{"_id":"62c086fdaf156c227a0e57a8","slug":"police-kept-checking-cctv-cameras-relatives-found-dead-bodies-haldwani-news-hld4678090125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खंगालती रही सीसीटीवी कैमरे, परिजनों ने ढूंढे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस खंगालती रही सीसीटीवी कैमरे, परिजनों ने ढूंढे शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सप्ताह भर से लापता रुद्रपुर के दो भाइयों की मौत के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। परिजन गुहार लगाते रहे, एसएसपी के समक्ष भी मामला रखा, इसके बावजूद गंभीरता नहीं दिखी। पुलिस सीसीटीवी खंगालती रही, थकहारकर परिजनों ने खुद खोज शुरू की और खाई में पड़े अपनों के शवों को ढूंढ निकाला।
26 जून को हल्द्वानी आए रुद्रपुर के दो भाइयों के लापता होने के बाद उनके परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। भोटिया पड़ा पुलिस को गुमशुदगी की सूचना 27 जून को ही दे दी थी। 28 जून को रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ परिजन एसएसपी पंकज भट्ट से मिले। इस पर सीसीटीवी की जांच की गई तो पता चला कि दोनों युवक बाइक से काठगोदाम की ओर जा रहे हैं। इस फुटेज के बाद पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि दोनों युवक पहाड़ों की ओर गए हैं और शायद किसी हादसे के शिकार हो गए हैं। इसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आखिर परिजन खुद ही दोनों युवकों तलाश में जुट गए। काठगोदाम से नैनीताल तक उन्होंने खाई में जगह-जगह तलाश किया। उसके बाद ज्योलीकोट से भवाली की ओर जाने वाले मार्ग का रुख किया। कई दिन की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव खाई से बरामद हो सके। अगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता और गुमशुदगी की सूचना मिलने पर ही सर्च ऑपरेशन चलाया होता तो संभवत: गुमशुदगी के दूसरे दिन ही खोज लिए जाते। अगर घायलावस्था में होते तो शायद उनकी जान भी बच जाती।
काठगोदाम में सीपीयू ने काटा था चालान
हल्द्वानी। दोनों युवकों का सीपीयू ने काठगोदाम में चालान भी काटा था। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के अनुसार चालान कटने के बाद भी दोनों युवक नैनीताल की ओर बढ़ते रहे। हालांकि बाद में वह दूसरी तरफ मुड़ गये। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में चार टीमें लगाई थीं। जो गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद से ही युवकों को ढूंढने में लगी थी।
विज्ञापन
-=--------------------
पुलिस ने युवकों को ढूंढने के पूरे प्रयास किए। ज्योलीकोट तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। हालांकि ज्योलीकोट के आगे युवक नहीं मिले। इसके बाद ही अंदाजा लगाया गया कि वह ज्योलीकोट से आगे नैनीताल की ओर नहीं बल्कि दूसरी तरफ गये हैं। तीन कांस्टेबल सर्च ऑपरेशन में लगाए गए थे।
-पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल।