{"_id":"67e06d4c2bb65281330061af","slug":"police-imposed-fine-on-vehicles-parked-haphazardly-in-kainchi-dham-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-107267-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम में पुलिस ने आड़े-तिरछे खड़े वाहनों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम में पुलिस ने आड़े-तिरछे खड़े वाहनों पर लगाया जुर्माना
Mon, 24 Mar 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों का रविवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने चालान किया। 16 गाड़ियों के चालकों और स्वामियों से 8000 रुपये अर्थदंड वसूला। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया। साथ ही कई वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
कैंची धाम में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों को सेनिटोरियम के पास पार्क कर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा।
बता दें कि कैंची धाम में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने रविवार को '' कैंची में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों ने रोका ट्रैफिक, यात्रियों को हुई दिक्कत'' से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सड़क किनारे खड़े 16 वाहन चालकों पर आठ हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही क्रेन से वाहनों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
भवाली सीओ प्रमोद साह और कोतवाल उमेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लगे रहे।