{"_id":"60edf4648ebc3e651565a350","slug":"police-caught-illegal-rosin-in-checking-haldwani-news-hld4310802199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चेकिंग में अवैध रोजिन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चेकिंग में अवैध रोजिन पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वन विभाग के दो रेंजों की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 90 क्विंटल अवैध बिरोजा जब्त किया है। वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन भी कब्जे में लिया गया है।
मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक बागेश्वर से अवैध बिरोजा लेकर आ रहा है। छकाता और टांडा रेंज की संयुक्त टीम ने पत्थरचट्टा वन बैरियर पर ट्रक को रोककर जांच की। जांच में 40 ड्रम और 93 बैगों में 90 क्विंटल अवैध बिरोजा रखा था। टीम ने चालक से प्रपत्र मांगे, लेकिन वह प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाया। मामले में हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज में वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर वाहन को मय माल के साथ छकाता रेंज परिसर में खड़ा कर दिया है। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए बिरोजा की कीमत करीब साढ़े छह लाख है। वाहन को पकड़ने वाली टीम में रेंजर नवीन रौतेला, अजय लिंगवाल आदि रहे।
आखिर बिना जांच के कैसे पहुंच गया पत्थरचट्टा
वाहन में 170 किलोमीटर की दूरी तय कर अवैध बिरोजा हल्द्वानी कैसे पहुंच गया, ये बड़ा सवाल है। बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक वन विभाग के कई बैरियर हैं। जिनमें वन उपज की जांच होती है। सवाल उठ रहे हैं कि इन बैरियरों में मौजूद वन कर्मियों ने कैसे वाहन की जांच की।