{"_id":"61045fff8ebc3e0df36541d4","slug":"police-caught-disturbances-in-three-more-spa-centers-haldwani-news-hld4329375117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और स्पा सेंटरों में पुलिस ने पकड़ी गड़बड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और स्पा सेंटरों में पुलिस ने पकड़ी गड़बड़ियां
विज्ञापन
स्पा सेंटर में बगैर मास्क लगाएं छापा के दौरान महिला इंस्पेक्टर ललिता पांडे। विज्ञप्ति
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने निरीक्षण के दौरान तीन और स्पा सेंटरों की गड़बड़ियां पकड़ीं हैं। पुलिस का आरोप है कि तीनों सेंटर बगैर अनुमति चलाए जा रहे हैं। किसी सेंटर के कर्मचारियों का सत्यापन रिकॉर्ड भी नहीं है। इस मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर की देखरेख में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने हाइडिल गेट के समीप प्लान बी स्पा सेंटर, सिल्वर बुद्धा स्पॉ सेंटर और परफेक्ट स्पॉ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। तीनों स्पा सेंटर के मालिक नहीं मौजूद नहीं थे। जांच में आया कि तीनों सेंटरों का बिना अनुमति संचालन किया जा रहा है। स्पा सेंटरों के कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन नहीं कराया गया है। विजिटर रजिस्टर में सही रूप से कोई एंट्री नहीं की गई है। ग्राहकों से आईडी कार्ड नहीं लिया गया है। तीनों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। एक दिन पहले भी पुुलिस ने तीन स्पा सेंटरो का निरीक्षण किया था। पुलिस टीम में प्रभारी के साथ सिपाही रिजवान अली, किशन सिंह, महिला सिपाही नीतू चंदोला और कुसुम बिष्ट शामिल थी।
प्रभारी का मास्क नहीं पहनना चर्चा का विषय बना
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे का स्पा निरीक्षण के दौरान मास्क नहीं पहनना चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया में लोगों ने इस बात के लिए आलोचना की है कि पुलिस दूसरों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही है। कोविड 19 के नियमों का पालन करने के लिए एसएसपी ने कई बार अभियान चलाया। फिर प्रभारी ललिता पांडे कैसे मास्क पहनना भूल गई।