{"_id":"64e6726404c61beafa062cb7","slug":"police-arrested-two-smack-smugglers-of-bareilly-haldwani-news-c-337-1-ha11004-47-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बरेली के दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बरेली के दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खुलासा करते एसएसपी।
- फोटो : एसएसपी।
हल्द्वानी। बरेली जिले के दो स्मैक तस्करों को लालकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 172 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वे यूपी से स्मैक लाकर यहां बेचने की फिराक में थे।
मामले का खुलासा एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बहुउद्देश्यीय भवन हल्द्वानी में किया। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को लालकुआं थाना पुलिस और एसओजी की टीम रात्रि गश्त कर रही थी। सुभाषनगर बैरियर पर मोटर साइकिल से दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को जब वे संदिग्ध लगे तो उन्हें रोककर उनसे पूछताछ की गई। । तलाशी में उनके पास से 172.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो नसीम निवासी मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 14, थाना फतेहगंज जिला बरेली और अभय शर्मा निवासी सिटी सब्जी मंडी, बिहारीपुर पुलिस चौकी जिला बरेली ने बताया कि वे बरेली निवासी तस्लीम से स्मैक लाते हैं और लालकुआं समेत अन्य इलाकों में बेचते हैं। नसीम के पास से 147.62 ग्राम और अभय शर्मा के पास से 24.49 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसएसपी ने टीम को नगद 5000 रुपये देने की घोषणा की है। इस दौरान एसपी हरबंश सिंह, सीओ लालकुआं संगीता मौजूद रहीं।
स्मैक तस्करी का गढ़ बन रहा बरेली
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में स्मैक तस्करी के ज्यादातर मामलों में जिला बरेली के तस्करों का नाम आ रहा है। वहां से स्मैक लाकर तस्कर हल्द्वानी और कुमाऊं के अन्य हिस्सों में बेचते हैं। ज्यादातर मामलों में वहां के तस्कर यहां छोटे तस्करों को स्मैक लाकर बेचते हैं। फिर यहां के तस्कर उसे छोटी खेप में ग्राहकों को सीधे बेचते हैं। संवाद