फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police arrested 12 people

12 मनचलों को पुलिस ने पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 12 people
नैनीताल। छात्राओं की शिकायत और डीजीपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने स्कूलों के आसपास घूम रहे 12 से अधिक मनचलों को पकड़ा। कोतवाली में काउंसलिंग के बाद सभी को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शैले हॉल नैनीताल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं। संवाद में छात्राओं ने स्कूल आने-जाने के समय पर कुछ मनचलों की ओर से अभद्र टिप्पणी करने की बात कही गई थी। साथ ही सुझाव भी दिया कि पुलिस बिना वर्दी के छुट्टी के समय स्कूलों के पास तैनात होगी तो मनचलों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

छात्राओं की शिकायत पर डीजीपी ने एसएसपी को स्कूलों के आसपास सुबह शाम सादी वर्दी में पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए।
इस पर मंगलवार को कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सादी वर्दी में गश्त की। इस दौरान सैनिक स्कूल, टांकी बैंड, पॉलीटेक्निक से 12 मनचलों को अभद्र टिप्पणी करते हुए पकड़ा। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। सूचना पर युवकों के परिजन भी पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें उनके बच्चों की करतूत बताई, तो उन्होंने अपने बच्चों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए सभी छात्रों की उम्र 18 वर्ष से कम हैं। इसलिए उनकी काउंसलिंग करते हुए भविष्य में अभद्रता न करने की हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों को भी बच्चों पर ध्यान देने को कहा गया है। इस दौरान एसएसआई कश्मीर सिंह, एसआई सोनू बाफिला, चीता सिपाही ललित कांडपाल, शाहिद अली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed