फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Poets scattered in Haldwani

कवियों ने बिखेरी काव्य की रसधारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Poets scattered in Haldwani
हल्द्वानी में अमर उजाला द्वारा आयोजित अमर उजाला काव्य कैफे का दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्य अति​?
हल्द्वानी। देश के नामी कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी ने ‘दामन के लहू जिनके है अब धो नहीं सकते, इतिहास के पन्नों में हैं वो खो नहीं सकते, जो देश के गद्दार हैं उनके करो टुकड़े, इस मुल्क के टुकड़े तो कभी हो नहीं सकते..’ कविता सुनाई तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने ‘लोग मुद्दत से हैं चुपचाप इसी उलझन में, कौन सी बात पे हंगामा उठाया जाएं’ और ‘एक लड़की प्यार में मेरी तकदीर हो गई, मैं रांझा बना वो हमारी हीर हो गई’ समेत एक के बढ़कर एक कविता सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित वायरस बिस्त्रो में अमर उजाला की ओर से आयोजित काव्य कैफे में नामचीन कवियों ने अपनी कविताओं की ऐसी रसधार बहाई कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। दिल्ली से पधारे महेंद्र अजनबी ने ‘हम भूल गए हैं आपस का प्यार, हम भूल गए हैं मेहमान का सत्कार, आये दिन टूटने वाले घर बार, हम भूल गए हैं संयुक्त परिवार’ सुनाकर संयुक्त परिवारों की टूटती परंपरा का आधुनिक चित्रण किया। आगरा से पहुंचे कवि पवन आगरी ने कश्मीर पर केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को फोकस करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर व्यंग्य कसा और ‘केसर की घाटी में अब खुशहाली छा गई, जंगली कुत्तों को गुजराती बिल्ली खा गई, हम प्रियंका में इंदिरा को ढूंढते रहे, उधर शाह में पटेल की आत्मा आ गई’ सुनाकर श्रोताओं को गद्गद कर दिया।
विज्ञापन

दौसा (राजस्थान) से आईं सपना सोनी ने ‘मेरे मन की धरा पर मधुर भाव से, चित्र अपना सलौना बना दीजिए, जितनी गजलें कही हैं मेरे वास्ते, उनके कुछ शेर तो गुनगुना दीजिए’ कविता सुनाकर वाहवाही लूटी। फरीदाबाद से पहुंचे कवि दिनेश रघुवंशी ने देश में धर्म, संप्रदाय के नाम पर नफरत और वैमनस्य फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए अपनी रचना में कहा, ‘धुआं नफरत का उठता है कोई इंसान मरता है, कोई दीपक, कोई राहुल, कोई फुरकान मरता है, सहारा धर्म का लेकर वतन को फूंकने वालो, तुम्हें ये क्या पता हर बार हिंदुस्तान मरता है’। स्थानीय हास्य व्यंग्य के कवि राजकुमार भंडारी और बसंत कुमार ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम सविन बंसल, विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, दायित्वधारी डॉ. बीएस बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीओ शांतनु ने दीप जलाकर काव्य कैफे का उद्घाटन किया। डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
कविताओं से समाज को दें संस्कारों का संदेश: डीएम
डीएम ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले जिन लोगों को सम्मनित किया गया है वह प्रोत्साहित होकर और बेहतर कार्य कर समाज की उन्नति में योगदान देंगे। कविताओं के माध्यम से अच्छी शिक्षा का संदेश जाना चाहिए। कविता शिक्षा और संस्कार बढ़ाने वाली होनी चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

इनका हुआ सम्मान
समाजसेवा में: एडवोकेट बसंत कुमार, सुखियांचल टूर एंड ट्रैवल्स के हरीश कुमार राजौरिया।
शिक्षा क्षेत्र में: आकाश इंस्टीट्यूट से भारत गोयल, हिमांशु सिंघल।
व्यापार क्षेत्र में: नैनीताल मोटर्स ग्रुप के भूपेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, श्रीगुरु कृपा मोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक्स के दिग्विजय सिंह रस्तोगी, पार्थ एक्सक्लूसिव के संजीव राठौर, पीएमएस ग्रुप के संजीव अग्रवाल।
चिकित्सा क्षेत्र में: राघव यूरोलॉजी सेंटर के डॉ. सिद्धार्थ पांडे, डॉ. ओली हास्पिटल से डॉ. उपेंद्र ओली और कुसुम ओली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed