फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PM Modi will blow election bugle from Haldwani today

पीएम मोदी आज हल्द्वानी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will blow election bugle from Haldwani today
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में जनसभा कर कुमाऊं में 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। वह 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। जनसभा में भाजपा ने एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य बनाया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पीएम की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। हल्द्वानी शहर और सभास्थल को छावनी में तब्दील किया गया है। नैनीताल रोड पर बृहस्पतिवार को यातायात के बंद रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे सभास्थल एमबी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। सवा बजे से कुमाऊं की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 01:27 से दो बजे तक प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। और दो बजे सभास्थल से आर्मी हेलीपैड को रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज बृहस्पतिवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि यातायात व्यवस्था में किए गए परिवर्तन से स्कूली विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। बदली यातायात व्यवस्था में स्कूल बसों का संचालन भी बाधित रहेगा। इस कारण स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
आज बंद रहेगा खनन
हल्द्वानी। जनसभा को देखते हुए वन विकास निगम ने बृहस्पतिवार को गौला खनन पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वन विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई रूट बंद हैं। इस कारण गौला खनन बंद रखा गया है। डीएलएम वाईके श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार साप्ताहिक अवकाश के दिन गौला खनन गेट चलाया गया था। इस कारण बृहस्पतिवार को गौला नदी के सभी खनन गेट बंद रखे गए हैं।
मोदी पिएंगे चाय, खाएंगे मैरीगोल्ड बिस्किट
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी चार्ट के अनुसार पीएम के लिए पूर्ति विभाग ने सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की है। मोदी बाघ-बकरी चाय की चुस्की लेंगे। उनके लिए मैरीगोल्ड बिस्किट भी रखे जाएंगे। पीने के लिए गुनगुना पानी भी रखा जाएगा।
मंच पर छिड़का जाएगा विशेष केमिकल
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री के मंच को आग से बचाने के लिए छह घंटे पहले विशेष केमिकल का छिड़काव किया जाएगा। इस केमिकल से आग से बचाव की गुंजाइश रहती है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि फायर रिगार्डेंट नामक इस केमिकल का असर छह घंटे तक रहता है। वीवीआईपी सुरक्षा में इस केमिकल का प्रयोग होने लगा है।
पानी की बोतल नहीं ले जा सकेंगे
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल पर पानी की बोतल और पाउच ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जनसभा स्थल पर पानी के टैंकर भी नहीं जाएंगे। प्रशासन ने जनसभा में मोदी को सुनने के लिए आने वाले लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जलसंस्थान को सौंपी है। जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि जनसभा स्थल पर प्रत्येक सेक्टर में पानी के 25 डिस्पेंसर लगाए गए हैं। वहां डिस्पोजल गिलास रखे गए हैं जिनमें लोग पानी पी सकेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल के द्वितीय मैदान जहां एलईडी लगाई गई, वहां अतिरिक्त रूप से पानी की व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल में विभिन्न स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि पार्किंग स्थलों पर पानी के 25 टैंकरों की व्यवस्था की गई है। इनमें छह विभागीय हैं और 19 निजी टैंकर किराए पर लिए गए हैं।

दफ्तर जाने को लेकर कर्मचारियों में असमंजस
हल्द्वानी। यातायात व्यवस्था में बदलाव को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों में कार्यस्थल तक पहुंचने को लेकर असमंजस बना हुआ है। एमबीपीजी कॉलेज में इस बारे में प्राचार्य से चर्चा की। इस पर प्राचार्य ने कहा कि फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी तरह का आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed