फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PM crop insurance: Answer sought for giving less money to farmers

पीएम फसल बीमा : किसानों को कम पैसा देने पर जवाब तलब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
PM crop insurance: Answer sought for giving less money to farmers
नैनीताल। हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के गलत आंकड़े पेश करने, किसानों को कम धनराशि दिए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार, निदेशक हार्टिकल्चर, सचिव कृषि, केंद्र सरकार, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस व एनसीएमएसएल कंपनी मुंबई को 23 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। नैनीताल निवासी अजीत सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कहा था कि नैनीताल जिले के 42 हजार 300 किसानों ने वर्ष 2020 में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी से प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत खरीफ की फसल का बीमा कराया था। लेकिन डेटा उपलब्ध कराने वाली मुंबई की कंपनी ने गलत आंकड़े दिए। इसकी वजह से जिले के किसानों को फसल बीमा की बहुत कम धनराशि दी गई और कई प्रभावित किसानों को कुछ नहीं दिया गया। जब इसकी शिकायत पीएमओ से की गई तो यह मामला संसद में उठा। किसानों ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने और किसानों को हुए नुकसान की धनराशि दिलाने की मांग की थी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार सहित अन्य को 21 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed