{"_id":"46138077ff65b4586c7fc03ba1b70b6b","slug":"plan-faith-no-trees-are-being-cut-off-saith-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना: आस्था के पेड़ कटेंगे नहीं, हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना: आस्था के पेड़ कटेंगे नहीं, हटेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड और बद्रीपुरा में मंदिरों आदि जगहों पर लगे आस्था के पेड़ कटेंगे नहीं बल्कि समूल दूसरी जगह प्रत्यारोपित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
वृक्ष प्रत्यारोपण की योजना लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग के सहयोग से बनायी है। लोनिवि ने वृक्ष प्रत्यारोपण के लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेज भी दिया है।
विज्ञापन
लोनिवि नैनीताल रोड चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है। इसमें मंदिर तक को दूसरी जगह स्थापित किया गया है। अब मंदिरों के साथ लगे और नैनीताल रोड पर दूसरी जगह लगे छोटे-बड़े करीब बीस पेड़ों को काटने की जगह प्रत्यारोपण कर बचाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
तराई पूर्वी वन प्रभाग डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि विभाग ने सिडकुल में इसी तरह करीब एक हजारों का प्रत्यारोपण कराया है। इससे पूर्व टांडा रेंज में भी प्रत्यारोपण किया गया था।
अगर लोनिवि बजट उपलब्ध कराता है, तो विभाग तकनीक, कर्मचारी आदि सभी तरह की मदद को तैयार है। लोनिवि ईई रणजीत सिंह रावत कहते हैं कि इन पेड़ों के प्रत्यारोपण के लिए 25 लाख का बजट शासन को भेजा है।
सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह कहते हैं कि पहले चरण में कोतवाली के सामने मंदिर के पास जो पेड़ लगा था, उसको दूृसरी जगह ट्रांसप्लांट किया जाएगा।