फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh won the boxing competition

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh won the boxing competition
बेतालघाट में बॉक्सिंग विजेताओं को पुरस्कृत करते समिति अध्यक्ष राहुल अरोरा। संवाद - फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों का फाइनल मुकाबला जीतकर पिथौरागढ़ चैंपियन बना। विभिन्न भाग वर्ग में पिथौरागढ़ के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। देहरादून ने एक स्वर्म और तीन रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बेतालघाट के प्रेम भवन में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 48 से 50 किलो भार वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के धीरज रावल ने स्वर्ण पदक, पौड़ी के मयंक बिष्ट ने रजत और पुरुषोत्तम ने कांस्य पदक जीता। 52 से 54 किलो भार में कोटद्वार के अनुपम शुक्ला ने स्वर्ण, पिथौरागढ़ के धीरेंद्र ने रजत और पिथौरागढ़ के नितिन बिष्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

54 से 57 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ के सावन खेड़ा स्वर्ण, देहरादून के करण कुमार रजत और पौड़ी के जितेन अग्रवाल कांस्य, बालिका वर्ग के 54 से 57 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की रानी लोहिया स्वर्ण, देहरादून की सगुन रजत पदक और 57 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की निकिता चंद्र स्वर्ण, देहरादून की अंशिका रजत पदक जीते। बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार अल्मोड़ा की अंकिता लुंठी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक समिति अध्यक्ष राहुल अरोरा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष मुकर्जी निर्माण, कोच डीसी भट्ट, सचिव दीप रिखाडी, बीएस रावत, ललित कुंवर, श्याम सिंह डांगी, आरएस नेगी, जीवन प्रकाश, पुष्पा धर्मवाल, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed