फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh, Udham Singh Nagar and Uttarkashi won the matches.

Nainital News: पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh, Udham Singh Nagar and Uttarkashi won the matches.
हल्द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 13वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी
हल्द्वानी। 13वीं अंतरजनपदीय वाहिनी-पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में शुरू हो गई। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पुलिस की 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन



रविवार को गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के साथ मिलकर सभी जिलों से आए टीम प्रबंधकों व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच पिथौरागढ़ व जीआरपी के बीच हुआ। पहले खेलते हुए पिथौरागढ़ ने 143 रन बनाए। जवाब में जीआरपी 120 रन बना सकी। पिथौरागढ़ के प्रकाश ने 24 रन व हेमराज ने पांच विकेट लिए। वहीं जीआरपी की ओर से अनुज ने 25 रन और विनीत ने दो विकेट लिए। दूसरा मैच यूथ क्लब क्रिकेट ग्राउंड मुखानी में खेला गया। पहले खेलते हुए ऊधम सिंह नगर ने 159 रन बनाए। जवाब में टिहरी की टीम 122 रन बना सकी। तीसरा मैच कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड चकलुआ में हुआ। यहां उत्तरकाशी ने बागेश्वर को छह रन से हराया। उत्तरकाशी ने पहले खेलकर 118 रन बनाए। बागेश्वर की टीम छह रन से हार गई। इस दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ साइबर नितिन लोहनी आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 13वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी

हल्द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 13वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed