{"_id":"6160afed8ebc3e9fbb6849c1","slug":"pithoragarh-and-president-xi-won-the-matches-haldwani-news-hld440771560","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ और प्रेसिडेंट इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ और प्रेसिडेंट इलेवन ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतर जनपदीय लीग मैचों का समापन हो गया। हल्द्वानी में हुए मैच में पिथौरागढ़ और चकलुवा में प्रेसिडेंट इलेवन ने मैच जीत लिया।
कमलुवागांजा में हुए मैच में पिथौरागढ़ की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए। प्रदीप देवली ने 85, सौरभ सिंह ने 106 रनों का योगदान दिया। बागेश्वर की ओर से देवेंद्र और मनोज मेहता ने 2-2 विकेट लिए। बागेश्वर की टीम 44 ओवर में 201 रन बना सकी। शंकर बाफिला ने 46, योगेश कुमार ने 50 रन बनाए।
चकलुवा में दूसरे मैच में पहले खेलते हुए प्रेसीडेंट इलेवन ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 308 रन बनाए। नैनीताल बी की टीम 43.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। मैचों में कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव विकास पांडे, जगमोहन बगडवाल, एडवोकेट महेश सुयाल, अमित कांडपाल, सचिन बेलवाल, दिग्विजय कनवाल, अनूप जखमोला, रोहित भट्ट, देवेश तिवाड़ी, तनुजा जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल मैच देहरादून में खेले जाएंगे
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि अंतर जनपदीय मैचों में नैनीताल ए, नैनीताल बी, अल्मोड़ा और प्रेसिडेंट इलवेन की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये मैच देहरादून में खेले जाएंगे।