फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pickup crushes two and a half year old innocent boy in haldwani

Haldwani News: पिकअप ने ढाई साल के मासूम को कुचला, जमकर हुआ हंगामा...परिजन बोले- दो शव जाएंगे मोर्चरी

Thu, 16 May 2024 06:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 16 May 2024 06:53 PM IST
सार

हल्द्वानी में रेत से भरी पिकअप बैक करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। चालक के वाहन छोड़कर फरार होने के बाद परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर हंगामा किया। आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

 

विज्ञापन
Pickup crushes two and a half year old innocent boy in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हल्द्वानी में रेत से भरी पिकअप बैक करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। चालक के वाहन छोड़कर फरार होने के बाद परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बैदीरपुर अतरौली अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी संदीप और उनकी पत्नी गौला नदी में मजदूरी करती हैं। वह पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ बरेली रोड पर तीनपानी स्थित नईम धर्मकांटे के पास रहते हैं। बताते हैं कि बृहस्पतिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य गौला नदी चले गए। सुबह 8:30 बजे संदीप का सबसे छोटा लड़का गणेश धर्मकांटे के पास खेल रहा था। तभी रेत से भरी पिकअप वहां तौल के लिए पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तौल के बाद चालक पिकअप को बैक करने लगा और गणेश पिकअप की चपेट में आ गया। पिकअप का पहिया सिर पर चढ़ने से बच्चे की मौत हो गई। लोगों के शोर करने पर चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: मां तबियत खराब है आज कॉलेज नहीं जा रही हूं...फोन पर बातचीत के बाद छात्रा ने किया सुसाइड, जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चे के शव को देख परिजन आपा खो बैठे और हंगामा करने लगे। हादसे और हंगामे की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम ले जाना चाहती थी लेकिन परिजन चालक की गिरफ्तारी पर अड़ गए। पुलिस के काफी समझाने पर परिजन माने। संदीप ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया घटनास्थल से पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

चापड़ लेकर बैठे परिजन बोले- दो शव जाएंगे मोर्चरी
बताते हैं कि बेटे की मौत की सूचना पर पिता घर से चापड़ निकालकर शव के पास बैठ गया। बोला चालक को बुलाओ वरना यहां से एक नहीं दो शव पोस्टमार्टम के लिए जाएंगे।

जब मोर्चरी से बेटे का शव लेकर भागे माता-पिता
माता-पिता शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस जैसे ही मासूम का शव लेकर मोर्चरी पहुंची तो कुछ देर बाद माता-पिता शव लेकर भाग गए। पुलिस को जैसे ही ये पता चला तो पुलिस ने उनके पीछे वाहन दौड़ाया, उन्हें बरेली रोड से पकड़कर दोबारा मोर्चरी लेकर पहुंचे। यहां दोनों को समझाया, तब वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed