{"_id":"64cfd2397c53d53589038827","slug":"phd-entrance-exam-on-10-september-nainital-news-c-97-1-hld1029-2818-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumaun University: 10 सितंबर को होगी PHD की प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थी इस दिन तक यहां कर सकते हैं अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumaun University: 10 सितंबर को होगी PHD की प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थी इस दिन तक यहां कर सकते हैं अप्लाई
Mon, 07 Aug 2023 05:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 07 Aug 2023 05:00 PM IST
सार
कुविवि लंबे समय से शोध में प्रवेश प्रक्रिया करने की तैयारी कर रहा है। अब रिक्त सीटों के सापेक्ष 10 सितंबर को प्रवेश परीक्षा की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन अप्लाई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद पीएचडी में प्रवेश को लेकर परीक्षा आयोजित की जा रही है। विवि की ओर से इस संबंध में कवायद शुरू हो गई है। सभी विभागों में 24 विषयों में दो सौ से अधिक सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों के सापेक्ष 10 सितंबर को प्रवेश परीक्षा की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
UKPSC: 12वीं पास युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें भर्ती की पूरी डिटेल
विज्ञापन
कुविवि लंबे समय से शोध में प्रवेश प्रक्रिया करने की तैयारी कर रहा है। विवि के शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि पूर्व में सभी विभागों से रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा गया था। ब्योरा मिलने के बाद उन्हें प्रपत्र प्रेषित किए हैं। दो दर्जन विषयों में करीब दो सौ से अधिक सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाना है।
विज्ञापन
इसमें कला, विज्ञान, कॉमर्स समेत तकनीकी व अन्य विषय शामिल हैं। विवि की ओर से फिलहाल परीक्षा के लिए दस सितंबर की तिथि नियत की गई है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी 25 अगस्त तक कुविवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।