{"_id":"6a553b8971002489fa08274b","slug":"phad-shopkeepers-raised-the-demand-for-ownership-rights-nainital-news-c-418-1-ntl1004-8399-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फड़ दुकानदारों ने मालिकाना हक देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फड़ दुकानदारों ने मालिकाना हक देने की मांग उठाई
Tue, 14 Jul 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। नगर पालिका में 40 से 50 वर्ष पुराने फड़ और दुकान किरायेदारों ने दुकानों की रजिस्ट्री कराने की मांग की है। उन्होंने प्रस्तावित किराया वृद्धि का विरोध करते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को फड़ और दुकानों के किरायेदारों ने ईओ आलोक उनियाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि घासमंडी, खताड़ी रोड स्थित दुकानों पर कई व्यापारी पिछले चार से पांच दशक से अधिक समय से काबिज हैं और नियमित रूप से पालिका को किराया जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद दुकानों की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। पूर्व में फड़ बाजार, भंडारिया लाइन, तेलियानी, पेटपड़ाव, टेंगा लाइन और रानीखेत रोड समेत अन्य क्षेत्रों में कई दुकानदारों को रजिस्ट्री के माध्यम से मालिकाना अधिकार दिए जा चुके हैं। उन्होंने दुकानों की रजिस्ट्री करने और किराया वृद्धि प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। इस दौरान नैन सिंह फर्त्याल, अकबर अली, गिरीश चंद्र पंत, इंतजार हुसैन, सरस्वती देवी, दीपक बेलवाल, संजय भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन