फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Petroling in Indo-China Border

चीन सीमा पर भारतीय सेना और आईटीबीपी ने बढ़ाई चौकसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Petroling in Indo-China Border
पिथौरागढ़। लद्दाख सीमा पर चल रही तनातनी के बीच और अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं हैं। चीन सीमा पर भारतीय सेना और आईटीबीपी ने गश्त बढ़ा दी है। जवान चीन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन दिन पहले मिलम और लिपुलेख तक भारतीय युद्धक विमान उड़ते देखे गए। सूत्रों के मुताबिक चीन सीमा पर वायुसेना हेलिकॉप्टर से सीमा की टोह ले रही है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान अग्रिम चौकियों पर 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले से लगती मिलम से लिपुलेख तक की सीमा पर सुरक्षा बलों के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने गश्त बढ़ा दी है। बीआरओ ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाली धापा-मिलम सड़क का निर्माण कार्य भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ तवाघाट-लिपुलेख सड़क में बेली ब्रिज और सड़क सुधारीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। चिनूक से सड़क निर्माण का सामान और रसद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed