फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Petrol price hit a century, diesel also followed behind

पेट्रोल के दाम ने लगाया शतक, डीजल भी पीछे-पीछे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Petrol price hit a century, diesel also followed behind
हल्द्वानी। पेट्रोल का दाम सौ के पार हो गया है। डीजल का दाम भी उसी राह की तरफ है। बृहस्पतिवार को सामान्य पेट्रोल का रेट 100.15 था, जबकि स्पीड पेट्रोल का रेट 103.01 पैसा था। डीजल का दाम प्रतिलीटर 93.73 पैसे पहुंच चुका है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के हल्द्वानी संभाग (नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिला) में करीब 10 लाख पचास हजार तक वाहन पंजीकृत हैं। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा कहते हैं कि हल्द्वानी और आसपास ही 30 से अधिक पेट्रोल पंप है जहां से प्रतिदिन करीब तीन लाख पचास हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री होती है। वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों के मॉडल पुराने होने के कारण केवल चार डिजिट तक के ही रेट फीड हो सकते थे, ऐसे में जब पेट्रोल के दाम पांच डिजिट तक पहुंचा तो तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

पिछले खनन सत्र में डीजल का दाम करीब 85 रुपये था, अभी दाम 93 से अधिक है। यही हालात रहे तो नया खनन सत्र शुरू होते- होते दाम सौ तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पम्मी सैफी, सचिव गौला खनन संघर्ष समिति
सरकार को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए। इस कारण महंगाई भी चरम पर पहुंच गई है। 10 से 15 हजार रुपये में घर चलाने वाले लोग कैसे अपना घर चलाएंगे।
वेकेंटेश प्रसाद जोशी
डीजल-पेट्रोल के कारण महंगाई चरम पर हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण उन्होंने चार पहिया वाहन में जाना छोड़ दिया है। इसकी जगह वह दो पहिया वाहन का प्रयोग कर रहे हैं।
दीपक बिष्ट एडवोकेट
शहर पेट्रोल पावर पेट्रोल डीजल
हल्द्वानी 100.15 103.01 93.73
भवाली 100.73 104.18 94.14
भीमताल 100.35 102.85 93.92
गरमपानी 100.91 104.36 94.31
रामनगर 100.56 - 94.11
नैनीताल 100.73 - 94.14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed