फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Personnel salary crisis in front of newly appointed supervisor and in-charge EO in municipality in nainital

Nainital News: पालिका में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन संकट, दीपावली से पहले एक करोड़ की दरकार

Sun, 22 Oct 2023 01:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 22 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

नैनीताल नगर पालिका में नवनियुक्त पर्यवेक्षक व प्रभारी ईओ के समक्ष कार्मिक वेतन संकट बड़ी चुनौती हैं। हालांकि अभी वित्तीय अधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिसे भी जिम्मेदारी मिलेगी उसके समक्ष दिवाली से पूर्व सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी।

विज्ञापन
Personnel salary crisis in front of newly appointed supervisor and in-charge EO in municipality in nainital
नगर पालिका नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका में नवनियुक्त पर्यवेक्षक व प्रभारी ईओ के समक्ष कार्मिक वेतन संकट बड़ी चुनौती हैं। हालांकि अभी वित्तीय अधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिसे भी जिम्मेदारी मिलेगी उसके समक्ष दिवाली से पूर्व सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी। लंबे समय से नगर पालिका नैनीताल में वेतन संकट चुनौती रहता है। नगर पालिका में स्वास्थ्य विभाग और निकाय कार्यालय में 109 आउटसोर्स व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


सीमित वेतन के बावजूद उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जबकि अक्तूबर समाप्ति पर है। दीपावली से पूर्व इनके लिए चार महीने के मानदेय के रूप में एक करोड़ से अधिक की धनराशि चाहिए। प्रभारी ईओ ग्रेड वन पूजा का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई वित्तीय अधिकार नहीं है। शासनादेश के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


धार्मिक आयोजन फंड व कटौती पर भी दिक्कत 
पालिका के वर्तमान हालात के चलते शीघ्र होने वाले वाल्मीकि प्रकट दिवस के कार्यक्रम पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसमें पालिका की ओर से पचास हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाता है, साथ ही सफाई कर्मियों की रजामंदी से उनके वेतन से न्यूनतम धनराशि काटी जाती है। लेकिन पर्यवेक्षक व ईओ के वित्तीय अधिकार न होने से इसमें दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते लिंक नहीं होने पर बंद कर सकती है वृद्धावस्था पेंशन
केंद्र सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले 14050 लोगों के आधार कार्ड बैंक से लिंक करने और मोबाइल नंबर अपडेट करने को कहा है। ऐसा न करने पर पेंशन सुविधा बंद करने की चेतावनी दी है। अब जिला समाज कल्याण अधिकारी ने लाभार्थियों की सूची ब्लॉक भेजते हुए सभी अधिकारियों से उसे अपडेट करने को कहा है। 

नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से 13821 और शहरी इलाकों से 230 लोगों को केंद्र सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इन लाभार्थियों को 1500 रुपये मासिक दिया जाता है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर 31 दिसंबर तक वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का बैंक अकाउंट से आधार और मोबाइल नंबर अपडेट करने को कहा है। ऐसा न करने पर भविष्य में पेंशन की धनराशि रोकने की चेतावनी दी है। 


जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि सात दिन के अंदर सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद पेंशनधारकों के मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपलोड कराने होंगे और बैंक खातों से आधार कार्ड भी लिंक कराने के लिए कहा है। इसकी सूची ब्लॉक को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed