{"_id":"5d78050f8ebc3e01431bfddd","slug":"people-suffering-from-dengue-health-department-getting-battered-haldwani-news-hld356188660","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग हो रहे डेंगू से ग्रस्त, स्वास्थ्य विभाग हो रहा पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग हो रहे डेंगू से ग्रस्त, स्वास्थ्य विभाग हो रहा पस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डेंगू मच्छर का डंक का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बेस अस्पताल में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव 49 मरीज भर्ती है। बुखार और डेेंगू के कुल 117 मरीज भर्ती हैं। एसटीएच में बुखार और डेंगू के 115 मरीज भर्ती है। जबकि एलाइजा जांच में 26 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बेस अस्पताल में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव 41 मरीज ही भर्ती है। डेंगू के अभी तक 703 मरीज सामने आ चुके हैं। निजी अस्पतालों में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव 11 मरीज भर्ती हैं। अभी तक डेंगू के 625 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
फिजीशियन की सहायता को दिए दो डॉक्टर
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू मरीजों की संख्या को बढ़ते देख दो एमबीबीएस डाक्टर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि दो एमबीबीएस डाक्टर बुधवार से बेस अस्पताल के फिजीशियन की मदद करेंगे। दोनों डाक्टर उनकी सहायता के लिए भेजे गए हैं। बताया कि स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं से जल्उ एक माह के लिए अस्थायी व्यवस्था के तहत एक फिजीशियन भेजने के लिए कहा है। बताया कि सोमवार को मंडलायुक्त/सचिव ने पर्वतीय जिले से बेस अस्पताल में एक फिजीशियन भेजने का आदेश दिया था। राणा ने कहा कि अगर बेस पर ज्यादा दबाव बढ़ेगा तो बीडी पांडे हास्पिटल या मोटाहल्दू की सीएचसी में भी मरीजों की भर्ती करने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
दवा के नाम पर डीजल के छिड़काव का आरोप
हल्द्वानी। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने फागिंग के नाम पर डीजल का धुंआ उड़ाने का आरोप लगाते हुए, सरकार की ओर से इनाम के रूप में मिले 10 लाख रुपये फागिंग में लगाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह से निगम के 60 वार्डों में अभी तक एक बार भी अच्छे से फागिंग नहीं हुई है।